March 12, 2026

खेत की मेड़ काटने को लेकर मारपीट,रिपोर्ट दर्ज*

*अजीतमल,औरैया।* खेत की मेड़ काट कर पानी निकाल देने से मना करने पर पिता सहित पुत्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करायी।
कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर,मढ़ा निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र राज बहादुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बीते 9 अगस्त को सुबह अपने खेतों पर धान की दवा डाल रहे थे तभी गांव के ही निवासी तुला राम पुत्र राधा कृष्ण,व उनके पुत्र अमित कुमार,रवि कुमार बारिश होने के कारण खेत की मेड़ काट कर अपने खेत का पानी निकाल कर मेरे खेत में निकाल दिया।जब हमने अपने खेत में पानी डालने से मना किया तो गाली-गलौज करके मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।शोर सुनकर बचाने आया मेरा बेटा मनोज के साथ भी मारपीट कर दी।कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *