March 12, 2026

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में तिरंगा यात्रा का आयोजन*

*अटसू,औरैया।* आजादी के अमृत महोत्सव एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल, अटसू में तिरंगा यात्रा/प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षार्थियों ने तिरंगा हाथों में लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा संस्थान परिसर से प्रारंभ होकर अटसू चौराहा तक पहुँची, जहाँ देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। तत्पश्चात यात्रा वापस संस्थान परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रप्रेम की भावना को सदैव जीवित रखने का आह्वान किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *