March 12, 2026

घरेलू कलह के चलते पति पत्नी ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान पत्नी की मौत*

*पुलिस के अनुसार पति की नशे के चलते हालत बिगड़ी*

*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली के गौहानी कला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।आपसी घरेलू विवाद को लेकर एक पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजनों ने सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया।जिसमें महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गौहानी कला निवासी शैलेंद्र सिंह 40 पुत्र राम सेवक व उसकी पत्नी वसंती (36 ) मंगलवार की रात को किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई जिसके चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में अन्य परिजनों ने सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया जहाँ से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत के चलते सैफ़ई रेफर कर दिया, जहाँ पर महिला बसंती की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि शैलेंद्र को गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतक के 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शैलेन्द्र सिंह शराब का आदि है। मंगलवार की रात्रि में शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने पहले परिजनों से विवाद किया फिर पति पत्नी में विवाद हुआ है। इसी के चलते पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पति अधिक नशे में होने के चलते वह भी कह रहा था कि हमने नहीं जहर खाया हे जिसके चलते दोनों को सीएचसी अजीतमल से सैफई के लिए रिफर किया गया था जहा पत्नी बसंती की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। शैलेन्द्र का इलाज चल रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्यवाही की जायेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *