March 12, 2026

अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर हुआ आयोजन*

*विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित किया गया*

*अजीतमल,औरैया।* विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर एक कार्यक्रम कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर स्थित आर एस ममोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। .कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिव महेश दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया उन्होंने बताया कि अखण्ड भारत या अखण्ड हिन्दुस्तान एक सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संकल्पना है, जिसके अंतर्गत भारत के साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत को एक ही राष्ट्र के रूप में देखा जाता है। इतिहासकार बताते हैं कि भारतीय स्वत्रंता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी मुन्शी ने अखण्ड भारत का आह्वान किया था। महात्मा गांधी से संबंधित घटना का उल्लेख करते हुए बताया गया कि उन्होंने कहा था-“जब तक एक भी हिन्दू और मुसलमान स्वतंत्र नहीं होते, तब तक संपूर्ण भारत स्वतंत्र नहीं होगा। अखण्ड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम को विभाग संयोजक बजरंग दल दीपक वर्मा ने कहा कि भूमि का टुकड़ा न होकर अखण्ड भारत सभी भारतीयों के लिए एक सांस्कृतिक और भावनात्मक प्रतीक है। सभी के प्रयासों और बलिदानों के फलस्वरूप ही हमारा देश स्वतंत्र हुआ है। इसी क्रम में जिला संयोजक बजरंग दल सिद्धांत विक्रम सिंह ने देश अखंडता को बनाए रखने के प्रयासों पर जोर देने की बात कही। इस अवसर पर विमल किशोर दुबे, दुर्गा वाहिनी से अनुपम, शिवानी सेंगर, मंजू, आकांक्षा, जसवंत, आयुष सेंगर, सर्वग्य, आदि लोग उपस्थित रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *