एक्सिस स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व:*
फफूंद। औरैया
कस्बा फफूंंद स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी व अभिभावक शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कस्बे के थाना प्रभारी श्री जयप्रकाश पाल ने हिस्सा लिया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना का माहौल बना रहा। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री दीपक दीक्षित ने बताया की आजादी का पर्व सिर्फ पर्व नहीं है बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है जिसे हमे अपने मरते दम तक निभाना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गुरमीत सिंह सोढी के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
