विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस,लोगों को किया जागरूक*
*औरैया 14 अगस्त।* भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर औरैया में एक मौन जुलूस निकाला। यह जुलूस शहर के शहीद पार्क से शुरू होकर सदर तहसील तक पहुंचा। जुलूस का उद्देश्य भारत के विभाजन के दौरान हुए दर्दनाक घटनाक्रम और उसकी त्रासदी को याद करते हुए लोगों को जागरूक करना था।इस दौरान तहसील परिसर में पुरानी स्मृतियों को प्रदर्शित कर लोगों को विभाजन की विभीषिका के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष भूवन प्रकाश गुप्ता, प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहें। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री एवं भाजपा नेता अवधेश भदौरिया ने किया। मौन जुलूस के माध्यम से भाजपा ने देश के बंटवारे के समय हुए दुःख और विस्थापन के दर्द को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर नेताओं ने विभाजन की त्रासदी से सबक लेने और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, यशवीर सिकरवार, तरुण शर्मा, रामजी बाजपेई, अनिल अवस्थी, विशाल चौहान, राजन चौहान, मनमोहन सिंह सेंगर सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहें।
