March 12, 2026

*धूमधाम के साथ निकाली महृषि वाल्मीकि की शोभायात्रा*

*आकर्षक का केन्द्र रही लव कुश व अश्वमेध घोड़ा की झांकी*

फफूंद। औरैया
मंगलवार कस्बे में महर्षि बाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम के साथ गाजे बाजे के साथ निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मंदिर से हुआ, जिसमें भगवान शंकर, शिव पार्वती, और महृषि वाल्मीकि की लव कुश की झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा।रामायण के रचयिता महृषि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को फफूंंद कस्बे में लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।रामलीला मैदान से स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ अखिलेश कटियार विभाग सह संपर्क प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में भगवान शंकर, शिव पार्वती नृत्य, देशभक्ति की झांकी, महृषि वाल्मीकि की झांकी और लव कुश झांकी आकर्षण का केंद्र बने रही। शोभायात्रा में नव युवक डीजे पर भक्ति गीत पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा टाकीज रोड, कटरा हेमनाथ,तिवारियान, कायस्थान,ऊंचा टीला,लोधियान, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, गोविंद गंज, चमनगंज, ख्यालीदास,पाता चौराहा,
सहित पूरे कस्बे का भृमण कर वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। जहां लोगों ने पूजा अर्चना कर महृषि के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर राजेश बाबा अध्यक्ष, जितेन्द्र बाल्मीकि उपाध्यक्ष,मचलू बाल्मीकि कोषाध्यक्ष, प्रदीप बाल्मीकि पूर्व अध्यक्ष, धर्मेन्द्र बाल्मीकि महासचिव,संजय बाल्मीकि प्रचार सचिव, जितेन्द्र बाल्मीकि सह कोषाध्यक्ष,करन बाल्मीकि संगठन सचिव, प्रमोद बाल्मीकि पुजारी जी,अनोध सह सलाहकार, अर्जुन बाल्मीकि,मनोज बाल्मीकि कमेटी संरक्षक, मैकू लाल बाल्मीकि, राजेश सींघनपुर,रबी बाल्मीकि,अमित खरे मंगल बाल्मीकि सहित समस्त बाल्मीकि समाज मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *