March 12, 2026

आटों पलटने से आधा दर्जन सवारियां घायल एक गंभीर रेफर*

*- सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित टिकोंली गांव के समीप हुई दुर्घटना*

*औरैया 09 अक्टूबर।* सदर कोतवाली क्षेत्र के हाई-वे रोड ग्राम टिकोंली के समीप गुरुवार की सुबह इटावा से औरैया आ रहा ऑटो कार के द्वारा कट मारने से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आटो चालक सहित आधा दर्जन सवारियां घायल हो गयी। दुर्घटना के सभी घायलों को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से चिकित्सकों ने आटो चालक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। . गुरुवार की भोर लगभग 6:30 बजे बिहार प्रांत के जनपद नवादा थाना नदीगंज क्षेत्र के ग्राम सलोलपुर निवासी रंजीत 50 वर्ष पुत्र कामेश्वर, रतन देवी 60 वर्ष पत्नी जतन देव, अकजू 50 पुत्र विदेशी, सूरज 15 वर्ष पुत्र अकजू ,केश देवी 50 वर्ष पत्नी रामा माझी निवासीगण उपरोक्त के अलावा ऑटो चालक गौरव 33 वर्ष पुत्र अजुद्धी प्रसाद निवासी महादेव कॉलोनी सिविल लाइन जनपद इटावा अपने ऑटो पर उपरोक्त सवारियों को इटावा से लेकर औरैया आ रहा था। जैसे ही ऑटो सदर कोतवाली क्षेत्र के हाई-वे रोड स्थित ग्राम टिकुली के सामने पहुंचा, उसी समय पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने कट मार दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से आटों पर सवार उपरोक्त सभी सवारियां घायल हो गयी। दुर्घटना के उपरोक्त सभी घायलों को सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर घायल ऑटो चालक गौरव कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर चिचोंली रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उपरोक्त घायल हुए सभी लोग मजदूर हैं और वे किसी ईट भट्टा पर काम करने के लिए बिहार से औरैया आ रहे थे तभी यह दुर्घटना घटित हुई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *