March 12, 2026

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य ने राम बनवास की कथा का किया मार्मिक व्याख्यान*

*ऐरवाकटरा,औरैया।* विकासखंड ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा कुईली में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य राम जी द्विवेदी के सान्निध्य में आयोजित भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन राम वनवास की कथा का रसपान कराते हुए मार्मिक व्याख्यान किया। इस दौरान सुंदर मैरिज होम में श्रद्धालुओं और कथा प्रेमियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया।
आचार्य राम जी द्विवेदी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने जीवन के उद्देश्यों और मूल्यों को समझने के साथ-साथ नशा मुक्ति के महत्व पर भी जोर दिया।उनके वचनों से श्रोताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिली। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मनोज शर्मा की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य रानू पालीवाल, राम किशोर वर्मा, कैलाश गुप्ता, बब्लू सक्सेना, प्रखर, अंश, अध्यापक संजीव यादव, आरव सक्सेना आदि लोगों ने कथा का रसपान किया और प्रभु से कृपा बरसाने का वरदान मांगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *