March 12, 2026

*हिन्दू युवा मोर्चा संघ के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा पर चौबे के तालाब पर दीप

फफूंद । औरैया

बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर हिन्दू युवा मोर्चा संघ के तत्वावधान में कस्बे में स्थित चौबे के तालाब पर श्मशानेशवर महादेव मंदिर पर देव दिवाली के अवसर पर दीपदान किया गया। सबसे पहले हिन्दू युवा मोर्चा संघ के पदाधिकारियों ने शिव जी के मंदिर में आरती उतार कर सभी ने तालाब पर दीपदान किया।दीपों की रोशनी से पूरा तालाब रौशनी से जगमगा उठा।इस दौरान हिन्दू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा ने बताया वैदिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जुड़ा हुआ है। मान्यता है। कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य रूप में प्रकट होकर मनु को प्रलय के समय वेदों की रक्षा करने और सृष्टि को पुनः स्थापित करने का मार्ग दिखाया था। इस मौके पर हिन्दू युवा मोर्चा संघ के संगठन महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर सहित पदाधिकारियों मौजूद रहे।

उप संपादक विमल पाण्डेय टीबी इंडिया 18

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *