March 12, 2026

*बेला कानपुर मार्ग पर स्कूली वैन व कार कर में हुई जोरदार टक्कर बड़ा हादसा टला*

*बेला,औरैया।* बेला कानपुर मार्ग पर स्कूली वैन और आल्टो कार के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हुई। घटना में उत्तम दुबे, जो अरियारी रसूलबाद के निवासी हैं और दिबियापुर से वापस जा रहे थे, तथा ओमजी शुक्ला, निवासी दिबियापुर घायल हुए। स्कूली वैन में चालक जगपाल सिंह (पुत्र वीरपाल सिंह) बरौली, थाना बेला, जिला औरैया का निवासी है। वैन बेला से लौट रही थी कि कानपुर की तरफ से आ तेज रफ्तार आल्टो कार ने टक्कर मार दी।मौक़े पर बेला उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार सहित पुलिस बल मौजूद घटनास्थल पर जांच करते रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *