March 13, 2026

संघ के शताब्दी वर्ष पर दो लाख हिंदू परिवारों तक पहुँचने का संकल्प*

*औरैया-इटावा नगर खंड कार्यकारिणी की कार्यशाला में लिया गया संकल्प*

*अजीतमल,औरैया।* जनता महाविद्यालय अजीतमल के जी हाल में आयोजित औरैया-इटावा नगर खंड कार्यकारिणी की कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज जागरण का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने यह लक्ष्य रखा कि आगामी दिसंबर माह में दोनों जनपदों के 2 लाख हिंदू परिवारों तक संघ के कार्य और विचार पहुंचाए जाएंगे।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रांत प्रचारक रामजी ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग प्रचारक यशवीर कुमार और जिला प्रचारक अनूप कुमार के नेतृत्व में सत्रों का संचालन किया गया।
दोनों जनपदों के नगर खंडों से आए तीन सौ से अधिक संघ कार्यकर्ताओं ने इस कार्यशाला में सहभागिता की। कार्यक्रम में संघ शताब्दी वर्ष के आयोजन, समाज में समरसता, सेवा कार्यों के विस्तार और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। सत्र के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर हिंदू परिवारों से संवाद स्थापित करेंगे, सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे और राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय योगदान देंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *