March 13, 2026

विधिक साक्षरता शिविर में दी गई योजनाओं की जानकारी*

*राजस्व राष्ट्रीय लोक अदालत और बेस्ट मैनेजमेंट पर हुई चर्चा*

*अजीतमल,औरैया।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को ग्राम पंचायत जलूपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के जिला अध्यक्ष जज मयंक चौहान, एवं प्राधिकरण के के सचिव अपर जिला जज महेश कुमार के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पी एल बी अनिल कुमार गुप्ता राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने आपस के मामले को मिल बैठकर सुलह समझोते के आधार पर निपटाने को कहा।वहीं ग्रुप लीडर गोविंद सिंह के द्वारा स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। वहीं एडीओ आईएसबी सुनील कुमार के द्वारा महिला समूह के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधान श्रीमती केश कांति एवं पंचायत सहायक आर्य तोमर,रोजगार सेवक आदेश कुमार,एवं स्वास्थ्य केंद्र से विकास पांडे,सहित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया एडीओ आईएसबी ने उपस्थित बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष अभिवादन किया ग्रामीणों ने पर चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *