March 13, 2026

हाइवे पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल*

*अजीतमल,औरैया।* शनिवार की देर रात से रविवार तड़के तक हाईवे पर तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए, जिनमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हाइवे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया गया। अनंतराम के पास पैदल जा रहा युवक टैंकर की चपेट में आ गया।
कानपुर के बारा देवी निवासी अनिल कुमार गुप्ता हाइवे किनारे स्थित एक ढाबे पर काम करता है। देर रात वह अनंतराम के पास सड़क पार कर रहा था, तभी इटावा से औरैया की ओर जा रहे एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टैंकर का पहिया उसके ऊपर से नहीं गुजरा। हादसे में वह घायल हो गया। हाइवे एंबुलेंस से उसे सीएचसी अजीतमल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। टोल प्लाजा के पास ऑटो की ट्रक से भिड़ंत, चालक घायल भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी विनोद सिंह फिलहाल बाबरपुर में रहकर ऑटो चलाता है। शनिवार की देर रात वह ऑटो लेकर इटावा की ओर जा रहा था। अनंतराम टोल प्लाजा पार करने के बाद ओवरटेक करते समय उसका ऑटो आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। ट्रक चालक ने गाड़ी रोककर फंसे हुए विनोद को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक और ऑटो दोनों को कब्जे में लिया है।मुरादगंज के पास डीसीएम की टक्कर, चालक घायल दिल्ली के ओखला निवासी ब्रह्मदेव डीसीएम से कानपुर से सामान लेकर आगरा जा रहा था। मुरादगंज के पास तेज गति के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रहे वाहन में पीछे से टकरा गया। हादसे में वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और हाइवे एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। तीनों ही हादसों की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *