*सहार,औरैया।* थाना सहार पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 18 क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार मय हमराह टीम ने शहबाजपुर बम्बा पुलिया से करीब 200 कदम दूर शहबाजपुर की ओर से आ रहे अभियुक्त विनय पुत्र चन्द्रकीराम निवासी ग्राम पुर्वा ललऊ थाना सहार, उम्र लगभग 19 वर्ष को पकड़ लिया। अभियुक्त के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना सहार पर मु.अ.सं. 169/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहें।