भदसान में संपन्न हुई संकुल स्तरीय बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता*
*खिलाड़ियों ने दिखाई शानदार प्रतिभा,भदसान ने जीते कबड्डी व खो-खो खिताब*
*अजीतमल,औरैया।* संकुल भदसान में आयोजित संकुल स्तरीय बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर भदसान और छतरपुर के बीच हुआ। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में आदर्श भदसान प्रथम, मानव शाहपुर वेदी द्वितीय और कृष्ण गोपाल नगला सहतू तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में साक्षी भदसान प्रथम, आरुषि भदसान द्वितीय एवं शारदा सबलपुर तृतीय रहीं। 50 मीटर बालिका दौड़ में रिया सबलपुर प्रथम, तान्या भदसान द्वितीय और अंशिका सबलपुर तृतीय रहीं, वहीं 50 मीटर बालक दौड़ में अंकुश सबलपुर ने प्रथम, पीयूष भदसान ने द्वितीय और आदित्य भदसान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में आकाश सबलपुर प्रथम, अंकुश सबलपुर द्वितीय और आदित्य भदसान तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनन्या सबलपुर प्रथम, आसमा भदसान द्वितीय और सावित्री छतरपुर तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर लंबी कूद में आदर्श भदसान प्रथम, सनी सबलपुर द्वितीय और सत्यम शाहपुर वेदी तृतीय रहे। जूनियर स्तर पर कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में भदसान विजेता रही, जबकि शाहपुर वेदी उपविजेता बना। पुरस्कार वितरण नोडल शिक्षक छत्रपाल सिंह एवं ग्राम प्रधान रविंद्र यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज तिवारी, विनय कुमार, नहीम खान, हरेश बाबू, अनीस अहमद, विनीत पाठक, दया, निधि, नीरज राजपूत, अखिलेश कुमार और शिवकुमार सहित कई शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
