March 13, 2026

गेल डीएवी में हुआ मेधावी खिलाड़ियों का सम्मान*

*दिबियापुर औरैया।* 10 नवम्बर सोमवार को विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा शरण ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बालक वर्ग के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक देकर सम्मानित किया।विद्यालय के कुल 35 छात्र राष्ट्रीय स्तर की बालक वर्ग की प्रतियोगिता हेतु चयनित किए गए हैं।अंडर-14 वर्ग ताइक्वांडो में अर्पित, देव एवं अंश स्नूकर एंड बिलियर्ड्स में हीशम,टेबल टेनिस (टीम वर्ग) में अरनव, सुधांशुमन एवं अक्ष सिंघल,टेबल टेनिस (एकल वर्ग) में सुधांशुमन अंडर-17 वर्ग टेबल टेनिस (टीम वर्ग) में रिभव, यश एवं वत्सल टेबल टेनिस (एकल वर्ग) में रिभव देसवाल, फुटबॉल टीम 15 छात्र,अंडर 19 वर्ग ताइक्वांडो मे नवदीप,शिवांश एवं अर्जित डिस्कस थ्रो में त्रिनयन फुकान योग (एकल वर्ग) में विख्यात सिंह प्रधानाचार्या ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, जो विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *