*जल ही जीवन है पर शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानित हुई रितु चंदेरिया*
*दिबियापुर,औरैया।* दिबियापुर नगर की श्रेष्ठ कला संगम फाउंडेशन की संचालिका रितु चंदेरिया जो कि अपने विभिन्न सामाजिक क्रिया कलापों से समाज को अच्छे संदेश देती रहती हैं उनके इन सामाजिक कार्यक्रमों को देखते हुए बहजोई नगर में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 के वार्षिक अधिवेशन में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जायंट्स ग्रुप ऑफ बहजोई फ्रेंड्स द्वारा किया गया।अधिवेशन में छह राज्यों से आए विभिन्न फेडरेशनों के पदाधिकारी, समाजसेवी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं जायंट्स प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एस.पी.चतुर्वेदी, डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि जायंट्स संगठन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। जब हम समाज की सेवा करते हैं, तब वास्तव में हम अपने जीवन को सार्थक बनाते हैं। आज की दुनिया में सबसे बड़ी आवश्यकता मानवीय संवेदना और आपसी सहयोग की है। जायंट्स जैसे संगठन इस कार्य को सच्चे अर्थों में निभा रहे हैं। समाज में बदलाव लाने के लिए एकता, अनुशासन और सेवा भाव सबसे बड़े साधन हैं। विशिष्ट अतिथि पूनम रावल, अध्यक्ष फेडरेशन-1ए, मुंबई ने कहा कि जायंट्स परिवार की असली शक्ति उसकी निष्ठा और अनुशासन में निहित है। समाज में सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को भी इस मंच से जोड़ना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रशांत माली, अध्यक्ष फेडरेशन-2 सी, सांगली (कोल्हापुर) ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भाव ही मानवता की पहचान है। फेडरेशन अध्यक्ष डॉ उमेश अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारीयों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।और कहां की समाजसेवियों की अवॉर्ड देकर सराहना अवश्य की जानी चाहिए।इसी क्रम में जल ही जीवन है जल के महत्व को सजीव रूप से समाज में इसकी आवश्यकता और महत्व का मैसेज देकर नृत्यनटिका दिबियापुर राइजिंग क्वीन फेडरेशन आफिसर रितु चन्दैरिया ने बेहतरीन प्रेरणास्पद परफोरमेंस देकर सबका मन मोह लिया और अपनी सुंदर प्रस्तुति का अवार्ड प्राप्त किया।
