March 12, 2026

औरैया के विपिन मित्तल बने जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 के अध्यक्ष*

*औरैया।* जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा हिमाचल एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेसन 05 के वर्ष 2026 के लिए औरैया के वरिष्ठ जायंट्स पदाधिकारी विपिन मित्तल को अध्यक्ष बनाया गया है।
बहजोई में आयोजित छः प्रांतों के वार्षिक फेडरेशन कन्वेशन में विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित फेडरेशन 5 के छः सेंट्रल कमिटी सदस्य मुकेश अग्रवाल, बृज मोहन शर्मा, डॉ शिव राज सिंह यादव, विशेष समिति सदस्य ऊषा यादव समेत समस्त जायंट्स परिवार ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। विपिन मित्तल अब 2025 में सभी छः प्रांतों में जायंट्स के विस्तार के साथ साथ चिकित्सा सेवा, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिक सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण, निर्धन कन्या विवाह, सामाजिक सौहार्द, ऑय डोनेशन, बॉडी डोनेशन, स्पोर्ट कम्पटीशन, परिवार नियोजन, नवीन प्रतिभा संवर्धन, रक्त दान आदि के माध्यम से जायंट्स परिवार को समर्पित बनाये रखेंगे। गृह जनपद आने पर श्री मित्तल का जायंट्स ग्रुप सदस्यों द्वारा उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मालूम हो कि पिछले 25 साल से औरैया में समाज से कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही जायंट्स ग्रुप औरैया को प्रथम बार उक्त सफलता मिली है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *