March 13, 2026

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने फफूंंद शाखा का मनाया वार्षिकोत्सव*

*फफूंद,औरैया।* सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मुहल्ला होमगंज फफूंंद में शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस उत्सव के माध्यम से संघ समाज को जोड़ने का काम करता है। इसी के साथ संघ शाखाओं का वार्षिकोत्सव मनाता है। इसके माध्यम से स्वयं सेवको को हर क्षेत्र में परिपूर्ण बनाने का प्रयास किया जाता है। यह कार्यक्रम स्वयं सेवकों को दक्ष बनाने का कार्य करते हैं और कार्यक्रम के संचालन से आत्मविश्वास भी जागता है। एक घंटे की इन शाखाओं में विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। जैसे योग, व्यायाम, खेलकूद, गीत, बौद्धिक, प्रेरक प्रसंग और सुभाषित आदि विशेष है। इस मौके पर जिला संघ चालक रणवीर, जिला प्रचारक अनूप, विभाग सह संपर्क प्रमुख अखिलेश, खंड शारीरिक प्रमुख उत्सुक, हरीशंकर कोष्टा, मनोज, छंगे, अजित पाण्डेय, मानवेन्द्र, मंडल अध्यक्ष गोविंद सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *