*बिधूना में 11 नवंबर से शुरू होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा*
*11 नवंबर को दोपहर में निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा*
*बिधूना,औरैया।* शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार बिधूना द्वारा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 11 नवंबर से 15 नवंबर तक बिधूना कस्बे के वन खंडेश्वर मंदिर के समीप किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक मंडल के सदस्य मनोज कुमार श्रीवास्तव पंकज ने बताया है कि 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बिधूना कस्बे में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी और सायंकाल 6:00 बजे से आओ गढें संस्कारवान पीढ़ी पर संगोष्ठी होगी। 12 नवंबर को सुबह 6:00 बजे से ध्यान साधना प्रज्ञा योग व सांयकाल 4:00 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा, 13 नवंबर को ध्यान साधना प्रज्ञा योग व सुबह 8:00 बजे से गायत्री महायज्ञ व संस्कार, 14 नवंबर को ध्यान साधना प्रज्ञा योग व सुबह 8:00 से गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार, 15 नवंबर को सुबह 6:00 से ध्यान साधना प्रज्ञा योग व 8:00 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम संपन्न होंगे। 15 नवंबर को दोपहर में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली की विदाई होगी। कार्यक्रम आयोजक मंडल के सदस्यों ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से युक्त धार्मिक अनुष्ठान में आवश्यक रूप से भाग लेने की भी अपील की है।
