*बाइक व मोपेड की भिड़ंत में बालक गंभीर घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर निवासी एक बालक सोमवार की दोपहर अपने एक परवारीजन के साथ औरैया बाजार जा रहा था। गांव के बाहर अज्ञात बाइक चालक से भिड़ंत हो गई, जिससे मोपेड सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से चिकित्सक ने हायर सेंटर रेंफर कर दिया। .कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह 8 वर्ष पुत्र श्याम सिंह आज सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे से अपने खास परिजन के साथ औरैया बाजार जा रहा था, जैसे ही मोपेड गांव के बाहर पहुंची उसी समय अज्ञात बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार उपरोक्त बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने उसे तुरंत निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया। बालक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
