*बिधूना,औरैया।* शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार बिधूना द्वारा बिधूना कस्बे के वनखंडेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित किए गए पांच दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा व संस्कार महोत्सव के शुभारंभ पर मंगलवार को बिधूना कस्बे में बैंड बाजों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा के शुभारंभ पर सेवानिवृत आईएएस मानवेंद्र सिंह द्वारा पूजन अर्चन के साथ हरी झंडी दिखाकर कलश शोभायात्रा को रवाना किया गया। इस कलश शोभायात्रा में शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के सदस्यों के साथ जिला समन्वयक मनोज श्रीवास्तव पंकज, शशिप्रभा द्विवेदी, रमा सेंगर, ममता सक्सेना, दर्शना श्रीवास्तव, गुड्डी शर्मा, पम्मी तोमर, गीता वर्मा, मंजू यादव, विभा सेंगर, रेखा चौहान, जयंती यादव, सोनिया सिंह, विनीता, गुड़िया, शिवचरण, ईश्वर चंद वर्मा, अंशिका, सुनील, राम नारायण, जय सिंह, गुड्डू कुशवाह, नाहर सिंह तोमर, श्याम चौहान, अजय सेंगर आदि प्रमुख लोगों के बाद भारी संख्या में पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर बिधूना नगर की सभी सड़कों पर बैडबाजों भ्रमण करते हुए बाद में यह कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा के समापन पर प्रज्ञा पुराण कथा के साथ विभिन्न संस्कार व धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित हुए।