March 13, 2026

*पंचनद कार्तिक मेले का हुआ शुभारंभ*

*उद्घाटन का सभासदों ने जताया विरोध*

*अजीतमल,औरैया।* नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में पंचनद मेला कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार रात्रि (10 नवम्बर 2025) को भव्य आयोजन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। दीपों और झालरों से सजे नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
मेले का औपचारिक उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विश्वजीत प्रताप सिंह उर्फ सोनू सेंगर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, और नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा चक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।अतिथियों ने यमुना, चंबल, क्वारी, सिंध, पहुज व पंचनद धाम के प्रतीक स्वरूप दीप प्रज्वलित कर मेले की सफलता की कामना की। हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के कई सभासदों ने विरोध जताया। उनका आरोप था कि मेला आयोजन से जुड़ी तैयारियों और निर्णयों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की गई। विरोध के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल गर्माता नजर आया, पर बाद में शांति बहाल हो गई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर रहा। संगीत, झूलों और दुकानों से मेला प्रांगण देर रात तक गुलजार रहा। स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पंचायत द्वारा की तैयारियों की सराहना की गई।इस अवसर पर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह पुलिस फोर्स सहित मौजूद रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *