*यातायात माह विशेष अभियान में पुलिस कप्तान ने किया जागरूक*
*औरैया।* आज दिनांक 20 नवंबर 2025 को यातायात माह के अन्तर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र व क्षेत्राधिकारी यातायात पृथुयशश्य पुनीत मिश्र के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात देवेन्द्र कुमार द्वारा मय यातायात पुलिसबल जनपद में निम्नवत जागरूक कार्यक्रम व प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी।
*यातायात नियमों का रखो ध्यान दुर्घटनाओं पर लगाओ पूर्ण विराम*
जागरुकता कार्यक्रम के अर्न्तगत यातायात पुलिस द्वारा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान के अंतर्गत जनपद मे ऑटो/ई-रिक्शा/मैजिक आदि सवारी वाहन चालकों को यातायात नियमों को लेकर जागरुक किया गया तथा यातायात नियमों/जागरूकता संबंधी पम्पलेट्स वितरित कर उन्हे सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त जनपद मे कुल 12 चौराहे/तिराहों पर लगभग 980 लोगो को यातायात पुलिस द्वारा जागरूक करते हुए उन्हें शासन द्वारा चलायी जा रही राह-वीर योजना व राह-वीर योजना के अन्तर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि (25000 रु0) के बारे मे विस्तृत रूप से जागरूक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने एवं मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने आदि यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा जनपद के विभिन्न चौराहो, तिराहों व स्थानीय बाजारों आदि मे आमजन को एकत्र कर यातायात के संबंध में जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात के विभिन्न मापदंडों में चालान की कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
*जनपद मे शासन के निर्देशानुसार विशेष अभियान* दो पहिया वाहन को बिना हेलमेट (चालक एवं पीछे बैठे सवारी सहित), दो पहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन का संचालन करने, प्रेशर हॉर्न, हूटर सायरन आदि नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध लोगों को जागरूक करते हुए प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए* चलाया गया। जिसमें जनपद मे एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं मे कुल 356 चालान किए गए जिसका सम्मन शुल्क 577600 वसूल किया जाएगा। संपूर्ण चालानः-356/संपूर्ण कारित राजस्वः- 377600/रु0 है।
