*समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में एसआईआर फार्म भरने पर विस्तृत चर्चा*
*अजीतमल,औरैया।* गुरुवार को अजीतमल कस्बे की ग्रामीण बैंक के पास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय सांसद सहित पार्टी के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में बीएलए प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) फार्म भरने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना रहा।बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। बीएलए प्रतिनिधियों को बताया गया कि बीएलओ द्वारा वितरित किए जा रहे प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक व सही जानकारी के साथ भरवाना आवश्यक है। प्रत्येक बीएलए को यह भी निर्देशित किया गया कि वे मतदाताओं के घर-घर जाकर दो प्रतियों में उपलब्ध कराए जा रहे फॉर्मों को भरवाएं। भरने के बाद एक प्रति मतदाता अपने पास सुरक्षित रखें, जबकि दूसरी प्रति आवश्यक प्रक्रिया हेतु जमा की जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर एसआईआर फार्म भरना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। बीएलए को किसी भी तरह की समस्या या कठिनाई होने पर तत्काल जिला अध्यक्ष या पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया।बैठक में एसआईआर से जुड़े दिशा- निर्देशों की जानकारी सांसद जितेंद्र दोहरे, श्याम बाबू यादव, जिला अध्यक्ष सर्वेश गौतम, बाबा राम नरेश यादव, राम दर्शन कठेरिया एवं पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने साझा की। इस दौरान मुनीन्द्र प्रजापति, नजमुद्दीन भूरे भाई, संजीव पोरवाल, इकलाख पठान, नूरुद्दीन मंसूरी, शिवेंद्र यादव, माधव सिंह, पप्पी दोहरे, बंगाली पोरवाल, आसिफ खान, नेता यादव, लोकेश, बड़े सिंह, कपिल यादव, नेहा खान, सभासद राहुल तिवारी, महेश यादव, कल्लू पाल, दाउद अख्तर, ब्रजेश कठेरिया, छोटू नागर, ओमवीर यादव, विजय राजपूत सहित अटसू, अजीतमल नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
