*अजीतमल,औरैया।* कस्बा बकेवर, जिला इटावा निवासी आकाश तिवारी (25) अपने पिता राघवेन्द्र तिवारी (63) को लेकर किसी काम से औरैया जा रहे थे। जैसे ही वे क्षेत्र के फुटाकुआं के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी हाइवे पर पैदल जा रहे ईंट भट्टे के मजदूर मुकेश निवासी कालपी, जिला जालौन का तीन वर्षीय पुत्र अंशु अचानक पिता का हाथ छुड़ाकर सड़क की ओर भागने लगा। अंशु को बचाने के प्रयास में आकाश की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में आकाश, उनके पिता राघवेन्द्र तथा बच्चा अंशु तीनों घायल हो गए। सूचना पर हाईवे एंबुलेंस पहुँची और घायलों को स्थानीय सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी को मामूली चोटें आई हैं और स्थिति सामान्य है। गनीमत रही कि समय रहते स्कूटी की गति कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।