March 12, 2026

*अजीतमल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल, मामला दर्ज*

*अजीतमल,औरैया।* अजीतमल हाईवे पर बीते 23 नवंबर की दोपहर लगभग 12:30 बजे एक ट्रक की लापरवाही से चलाए जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। . प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्यांश दुबे पुत्र संदीप दुबे अपनी मोटरसाइकिल नंबर से सुधांशु पुत्र सुशील कुमार के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में पड़े युवकों को छोड़कर ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। करीब एक घंटे बाद राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली औरैया में तहरीर देकर ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *