*मारपीट कर ससुराल से निकाला, अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप*
*अजीतमल,औरैया।*। अटसू क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी साजुल बेगम पत्नी सोनू, मूल निवासी रमायन का अड्डा, थाना भर्थना जिला इटावा, ने कोतवाली अटसू में तहरीर देकर अपने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता ने तहरीर में बताया कि विवाह के समय उसके पिता ने घरेलू सामान के साथ एक लाख रुपये नकद दिये थे। इसके बावजूद ससुरालीजन एक मोटर साइकिल की मांग करते हुए उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता के अनुसार, पिता के निधन के बाद वह अतिरिक्त मांग पूरी करने में असमर्थ रही, जिससे उसकी परेशानियाँ और बढ़ गईं। साजुल बेगम ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे ससुरालीजनों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की, स्त्रीधन छीन लिया और जबरन घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह रोती-बिलखती अपने मायके अटसू पहुंची, जहां परिजनों ने उसे संभाला। घटना की सूचना पर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
