*तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन दिवस पर हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन*
फफूंद। औरैया
कस्बे के एक्सिस पब्लिक स्कूल में जारी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन दिवस पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया साथ ही सीनियर कक्षाओं की छात्राओं ने खो-खो खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गुरमीत सिंह जी के द्वारा टॉस उछाल कर किया गया साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि ऐसी खेल प्रतियोगताओं से बच्चों में सौहार्द की भावना विकसित होती है साथ ही टीम में वर्क करने की क्षमता का विकास होता है।
क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी यमुना हाउस की जूनियर टीम ने तीन मैचों की सीरीज 2 -1 से अपने नाम की व गंगा हाउस की सीनियर टीम ने सीरीज 3 -0 से अपने नाम की। खो – खो के खेल में नर्मदा हाउस की सीनियर टीम विजयी रही ।सभी खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया।
विद्यालय के निदेशक श्री दीपक दीक्षित द्वारा विद्यालय परिसर में चल रही खेल प्रतियोगताओं का निरीक्षण किया गया और उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि खेल कूद से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है । विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जिला स्तर की खेल कूद प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया जाता है
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अनुज जी,खेल प्रभारी शोएब जी , प्रभात जी, नीरज जी, श्रुति जी, अभिनव जी, एवं रेखा जी के साथ समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
