जरूरतमंदों के बीच बांटा गया निःशुल्क कंबल
✍️ वर्षा पाठक
🟥मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के मां उमरावती सामाजिक सेवा संस्था रानी बाग फत्तेपुर, द्वारा पास के जयपट्टी कला ग्राम सभामें जरूरतमंद लोगों के बीच में निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।ग्राम सभा के चमेला देवी, आशा देवी, भागीरथी, भगवती, वैजयंती,जयप्रकाश , नंदिनी आदि वृद्धजन ने गर्म कंबल प्राप्त कर हर्ष व्याप्त किया और संस्था को धन्यवाद दिया। संस्था के अध्यक्ष डॉ रामशरण सिंह प्रबंधक मां उमरावती हॉस्पिटल फत्तेपुर रानी बाग ने बताया कि सामाजिक सेवा के भाव से ठंड का मौसम देखते हुए जरूरतमंदों के बीच में हमारी संस्था निःशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम कर रही है जिस क्रम में ग्राम सभा जय पटृटी कला में कुल पच्चीस लोगों के बीच में हमने कंबल वितरण का कार्यक्रम किया है भविष्य में इस प्रकार की सामाजिक सेवाएं हम करते रहेंगे। उक्त अवसर पर डॉ रेनू सिंह, डॉ मालिनी सिंह, सुषमा सिंह, लालमन, छोटेलाल, चिंता देवी प्रभात कुमार पांडे शिवपूजन सिंह, रीना देवी, मुन्ना सिंह, झू्ल्लन सिंहआदि मौजूद रहे।
