गौ रक्षकों ने किया हनुमान बाबा का किया भव्य श्रृंगार
कस्बा गोंडा के श्री माता रानी मंदिर जिसमें श्री प्रभु हनुमान जी महाराज की प्रतिमा काफी समय से गंदी पड़ी थी। प्रतिमा पर सिंदूर की काफी मोटी परत थी कि हनुमान बाबा का मुंह भी साफ़ दिखाई नहीं दे रहा था। गौ रक्षक दल लगसमा के सभी गौ रक्षकों ने पहले हनुमान जी प्रतिमा को अच्छे से साफ किया। सिंदूर की मोटी मोटी परत हटाई। फिर प्रभु हनुमान जी महाराज का बहुत ही सुन्दर तरीके से चोला चढ़कर श्रृंगार किया। व सर्दी ज्यादा होने के कारण हनुमान बाबा को सौल उढ़ाई गई।गौ रक्षक दल, लगसमा के संरक्षक राजा सनातनी ने कहा तीर्थ स्थलों पर जाना हमारा व्यर्थ है अगर हम अपने आसपास के मंदिरों की साफ सफाई,नित्य पूजा अर्चना नहीं कर सकते तो। इस मौके पर सचिन कुमार फौजी,देव वार्ष्णेय, बिसंबर गौतम,धर्मपाल सिंह,शांतनु वार्ष्णेय,विपिन वार्ष्णेय,आदि उपस्थित रहे।
