छात्रों को किया गया पुरस्कृत
वार्षिक परीक्षा फल में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया पुरस्कृत
🟥 मिर्जापुर/नारायणपुर क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर की वार्षिक परीक्षा फल 2025 26 के परिणाम उपरांत अव्वल छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। उक्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अनिल सिंह ,विशिष्ट अतिथि राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष गोविंद शंकर ओझा, पत्रकार हर्ष गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने सभी छात्र – छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर आचार्यगण ज्ञान दास सिंह, मनोज मिश्रा, चंद्रलता, आकृति सिंह, अनीता पाल बाबी आदि उपस्थित रहे।

