*विकास कार्यों में अनदेखी को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर धरने पर बैठे सभासद व सभासद प्रतिनिधि*
फफूंद। औरैया
नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को विकास कार्यों की अनदेखी और आय व्यय का ब्योरा न देने पर सभासद नगर पंचायत कार्यालय पर धरने पर बैठ गए।सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठकों में पारित प्रस्तावों को लंबे समय से लागू न किए जाने को लेकर सभासदों में भारी रोष व्याप्त है।सभासद ने बताया कि वार्ड नंबर 1 तहारपुर–मोतीपुर से जुड़े गंभीर विकास कार्यों की अनदेखी की गई है।सभासदों ने यहाँ भी आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद वार्ड की प्रमुख सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है।जिससे नगर के लोगो को परेशानी का सामना करना पढ़ता है।सभासदों ने यहाँ भी आरोप लगाया है कि 27 मई 2023 से 11 जनवरी 2026 तक नगर पंचायत फफूंद को शासन से विकास कार्यों हेतु जो धनराशि प्राप्त हुई,उसका पारदर्शी तरीके से उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि किस वार्ड में किस मद के अंतर्गत कितनी धनराशि खर्च की गई।सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बोर्ड को दरकिनार कर अपनी मनमानी से कार्य कराए जा रहे हैं,जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनहित दोनों प्रभावित हो रहे हैं।सभासदों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।सभासदों ने नगर पंचायत में हुए विकास कार्य की धनराशि का आय व्यय ब्यौरे की छाया प्रति की मांग की है।सभासद अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे।जिसके बाद अधिकारियों के समझाने के बाद सभासद धरने से उठे। इस मौके पर सभासद गौरव राजपूत,सभासद भाजपा अनुराग कुमार धनगर,सभासद राजीव कठेरिया,सभासद भाजपा राजीव कुमार व सभासदप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे है।
