*एक्सिस स्कूल के बच्चों ने किया नेता जी को याद*
फफूंद । औरैया
कस्बा के एक्सिस पब्लिक स्कूल, कस्बा फफूंद ,में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। अयोजित सेमीनार का विषय ‘स्वतंत्रता आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका’ रहा। साथ ही बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्या की देवी मां सरस्वती को भी याद किया साथ ही विद्यालय में पट्टी पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एक्सिस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक श्री पी.के . दीक्षित जी तथा विशिष्ट अतिथि निर्देशक श्री दीपक दीक्षित जी उपस्थित रहे। प्रबंधक जी के आदर्शो पर चलते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ की घोषणा हुई जिसमें नए प्रवेश पर फीस में भारी छूट दी गई। वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष, त्याग और अदम्य साहस पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज के गठन और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से विद्यार्थियों में जोश भरने व नेताजी की भूमिका को रेखांकित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गुरमीत सिंह सोढ़ी जी ने कहा कि नेताजी का जीवन सच्ची देशभक्ति और कर्मठता का प्रतीक है, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग व समाज के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक गणमान्य अतिथि एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
