July 3, 2026

इनर व्हील क्लब ऑफ़ मिर्ज़ापुर ने डायलिसिस मरीजों की सहायता कर किया वृक्षारोपण एवं गौ सेवा

✍️ वर्षा पाठक…..!

🟥 मिर्ज़ापुर, 3 जुलाई। इनर व्हील क्लब ऑफ़ मिर्ज़ापुर द्वारा रामकृष्ण सेवा आश्रम में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित तीन सेवा परियोजनाओं का आयोजन किया गया। क्लब द्वारा 8 जरूरतमंद डायलिसिस मरीजों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया तथा उन्हें फल एवं पौष्टिक फूड पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी।कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम परिसर में जामुन, आंवला, आम एवं अमरूद के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही गौ सेवा के अंतर्गत गायों को हरा चारा एवं गुड़ अर्पित किया गया।क्लब की अध्यक्षा शुभा खंडेलवाल ने कहा कि इनर व्हील क्लब समाज सेवा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर जनहितकारी कार्य करता रहेगा।इस अवसर पर सचिव जयश्री ,स्तुति, प्रियंका, वीणा, सरिता, दिव्या, मधु, दुर्गेशनंदिनी, रेखा, शालू, आरती, अंजू, जया,  सहित क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *