July 2, 2026

इनर व्हील क्लब ऑफ़ मिर्ज़ापुर का 54वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न, शुभा खंडेलवाल ने अध्यक्ष पद ग्रहण किया

वर्षा पाठक…… ✍️
🔺 मिर्ज़ापुर।  इनर व्हील क्लब ऑफ़ मिर्ज़ापुर का वर्ष 2026–27 का 54वाँ अधिष्ठापन समारोह 1 जुलाई 2026 को रोटरी भवन, मिर्ज़ापुर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रियंका पाण्डेय जी, उपाध्यक्ष विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट हरिद्वार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।
समारोह में वर्ष 2026–27 की नवीन कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। शुभा खंडेलवाल ने अध्यक्ष, जयश्री अग्रवाल ने सचिव, प्रियंका बूनलिया ने आई.एस.ओ., स्तुति अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष तथा जया कोठारी ने संपादक के रूप में अपने दायित्व संभाले।
इस अवसर पर क्लब द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं डॉक्टर्स डे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. मृदुला जायसवाल, डॉ. सी. पी. बरनवाल, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. नीलिमा एवं डॉ. खुशबू को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सीए स्वाति गोयनका एवं सीए राधिका मैनी को सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि प्रियंका पाण्डेय ने अपने संबोधन में नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए सेवा, मित्रता एवं समर्पण की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
क्लब ने अपने सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष क्लब अपने दत्तक विद्यालय के बच्चों को स्पोर्ट्स किट प्रदान करेगा। साथ ही क्लब के दो प्रमुख सेवा प्रकल्प “स्नेह बंधन” एवं “स्वावलंबी नारी ” निरंतर संचालित रहेंगे।
इस अवसर पर क्लब में नई सदस्याओं प्रीति सर्राफ, श्वेता अग्रवाल एवं नीलम जायसवाल का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की वरिष्ठ सदस्याएँ सरोज जी, कमला जी, मधु जी, गौरी जी, अंजू जी ,सहित क्लब की अपराजिता ,सत्यंबदा,नीहारिका,रंजना,पूजाअन्य सभी सदस्याओं एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
अंत में क्लब की उपाध्यक्षा साक्षी सर्राफ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *