March 12, 2026

नोएडा । बेसमेंट में 650 लॉकर, करोड़ों रुपये बरामद… नोएडा में पूर्व IPS के घर पर IT रेड

नोएडा में यूपी कैडर के पूर्व आईपीएस अफसर आरएन सिंह के घर पिछले 3 दिन से आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. उनका बेटा एक प्राइवेट लॉकर फर्म चलाता है. छापेमारी के दौरान इन लॉकर से करोड़ों रुपये की नगदी मिली है.

आम आदमी का बजट भले ही बिगड़ा हुआ हो, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनका बजट सदाबहार है. इन दिनों ऐसे लोग आयकर विभाग के निशाने पर है. नोएडा में यूपी कैडर के पूर्व आईपीएस अफसर आरएन सिंह के घर पिछले 3 दिन से आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है.

दरअसल आरएन सिंह का बेटा अपने घर की बेसमेंट में एक प्राइवेट लॉकर फर्म चलाता है. ये लॉकर किराये पर दिए जाते हैं. आयकर विभाग ने यहां तलाशी अभियान में करोड़ों रुपये बरामद किए हैं. हालांकि ये साफ नहीं है कि पैसा किसका है? अभी तलाशी अभियान जारी है. इस वॉल्ट में 650 लॉकर बताये जा रहे हैं.

आरएन सिंह यूपी में डीजी अभियोजन रह चुके हैं. उनका कहना है कि ये फर्म उनका बेटा चलाता है, वो कमीशन बेस पर लॉकर किराये पर देता है, उनके भी 2 लॉकर इसमें हैं लेकिन उनसे कुछ नहीं निकला.

छापेमारी के दौरान पूर्व आईपीएस आरएन सिंह का कहना था, ‘मैं फिलहाल अपने गांव में था, मुझे सूचना मिली कि घर पर इनकम टैक्स की टीम जांच करने आई है तो मैं तुरंत यहां आ गया, मैं एक आईपीएस अफसर रहा हूं, मेरा बेटा यहां रहता है और हम भी यहां आकर रुकते हैं, मेरा बेटा प्राइवेट लॉकर रखने का काम करता है जो कि बेसमेंट में है.

पूर्व आईपीएस आरएन सिंह का कहना था, ‘मेरा बेटा लॉकर किराये पर देता है, जैसे बैंक देते हैं, वह बैंक से ज्यादा सुविधा देता है, इसमें हमारे दो लॉकर निजी है, अंदर जांच चल रही है, लगभग सभी लॉकर चेक कर लिए गए हैं, जो भी मिला है उसका सारा ब्यौरा हमारे पास है, घर के कुछ जेवरात टीम को मिले है, हमारे पास पूरे दस्तावेज हैं.’

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *