March 13, 2026

भाजपा एमएलसी अंगद सिंह का बदोसराय में हुआ स्वागत

सिरौलीगौसपुर। नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य का भाजपा मंण्डल अध्यक्ष की अगुवाई में किया गया स्वागत अगंद कुमार सिंह ने स्वर्गीय रामसेवक यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात कहा कि मोदी जी और योगी जी के सबका साथ सबका विकास किया जायेगा।

बुधवार को नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह कस्बा बदोसरांय चौराहे पर पंहुचे जंहा भाजपा मंण्डल अध्यक्ष सन्तोष कुमार पान्डेय की अगुवाई भब्य स्वागत किया गया। बदोसरांय मे अमरेन्द्र सिंह बब्लू मनमोहन सिंह राकेश सिंह प्रधान भैंसुरिया कुबेर सिंह अमित पान्डेय रमेश तिवारी, विजयनाग बलवन्त प्रजापति रामनिवास लोधी विकास मौर्या आदि ने माला पहना कर स्वागत किया ।तत्पश्चात विधान परिषद सदस्य ने रामसेवक यादव चौराहे पर स्थितमूर्ति पर माल्यार्पण कर सबका साथ सबका विकास की बात कही तत्पश्चात पारिजात धाम व श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बडे बाबा के दरबार में दर्शन पूंजन कर बडी गददी के महन्त नीलेन्द्र बक्शदास नीरज भैय्या से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर अजयकुमार रावत मंयक बाजपेयी दुर्गेश दीक्षित अजय दीक्षित सूर्यप्रकाश दीक्षित सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *