March 12, 2026

किन्तुर में प्रतिनिधि द्वारा जेसीबी द्वारा नालियों की हुई सफाई

सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र में संचारी रोग की रोकथाम के दृष्टिगत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किन्तूर ने कस्बे में कुरैशी मुहल्ला व कालोनी मुहल्ले मे नालों की सफाई जेसीबी द्वारा तथा गांव के अन्य मोहल्लों में मजदूरों से नालियों व घास फूस की सफाई करायी।

मंगलवार को ग्राम किन्तूर मे संचारी रोगों की रोकथाम के लिये सहायक विकास अधिकारी अभय शुक्ला के निर्देशन मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो0अकरम ने किन्तूर कस्बे के कुरैशी एंव कालोनी मोहल्ले में जेसीबी द्वारा नाली की गन्दगी व झाड झंखाड़ की सफाई कराई। तथा गांव के अन्य मोहल्लों मे मजदूरों के द्वारा साफ सफाई एंव दवा का छिडकाव कराया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *