March 13, 2026

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य परखेंगे विकास विकासखंड बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत कार्यक्रम स्थलों का डी.एम व एस.एस.पी ने तैयारियों का लिया जायजा* अधिकारियों को कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये निर्देशित किया गया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी इटावा,लोक निर्माण विभाग अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा,अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व थाना बढ़पुरा प्रभारी सहित पुलिस बल व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उदी इटावा:-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जल्द ही इटावा दौरे पर आकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।किसी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र अथवा अन्य कोई विकास कार्य मौके पर देखेंगे।उनके आगमन के बारे में शासन ने विस्तार से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।सभी विभागों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी के चलते आज जिलाधिकारी इटावा अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जय प्रकाश सिंह द्वारा उपमुख्य मंत्री के विकासखंड बढ़पुरा के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भटपुरा में अमृत सरोवर के निरीक्षण कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये निर्देशित किया गया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी इटावा,लोक निर्माण विभाग अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा,अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व थाना बढ़पुरा प्रभारी सहित पुलिस बल व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *