March 12, 2026

भाजपा सरकार में बेखौफ होकर युवती का अपहरण करने का किया प्रयास।

भाजपा सरकार में बेखौफ होकर युवती का अपहरण करने का किया प्रयास।

बाराबंकी कोतवाली टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम बांसगांव का मामला ग्राम के निवासी का आरोप है की मेरी पोती का अपहरण जगतपाल पुत्र रामलखन यादव निवासी बांसगांव अपने दो अन्य साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी यूपी 32 एमडब्ल्यू 0 189 से जबरदस्ती गाड़ी में घसीट कर बैठा कर भागने लगा जिसकी जानकारी घर के परिजनों को हुई उन्होंने टिकैतनगर पुलिस को सूचित किया तेजतर्रार कोतवाल सुरेश पाण्डेय ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। लड़की के बाबा घर के परिजन एवं ग्रामीणों ने चारों तरफ से बोलेरो को घेर लिया सामने से आ रही बोलेरो ने लड़की के बाबा पर जान से मार देने की नियत से गाड़ी चढ़ा दी जिससे लड़की के बाबा का एक पैर टूट गए एवं सीना व सर पर भी गंभीर चोट आई टिकैतनगर पुलिस ने गंभीर हालत में व्यक्ति को टिकैतनगर सीएचसी लाए जहां पर व्यक्त की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी बाराबंकी रेफर कर दिया पुलिस की सक्रियता से जगतपाल ने लड़की को गाड़ी से उतारकर बोलेरो लेकर फरार हो गया टिकैतनगर कोतवाल ने प्रार्थी से तहरीर लेकर 307 सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा जगतपाल पुत्र रामलखन एवं दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जगतपाल एवं दो अन्य की तलाश कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *