March 13, 2026

मसौली चौराहे पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए दिल्ली प्रांत के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी

मसौली बाराबंकी। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पूरे देश मे चलाये जा रहे महासम्पर्क अभियान के क्रम मे सोमवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भोजपुरी स्टार सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी भाषा मे अपील करते हुए देश मे परिवर्तन लाने के लिए बार बार भाजपा सरकार बनाने का आहवान किया।
पशु बाजार मसौली चौराहे पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए दिल्ली प्रांत के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी

← Back

Thank you for your response. ✨

ने लोधेश्वर महादेवा को नमन करते हुए कहा कि बीते 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेर्त्तव मे देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारी सरकार ने न केवल वंचित और शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा है, बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है। आज भारत विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। यूपी को राजनीति को पहले जातिवाद के नाम से जाना जाता था। लेकिन पीएम मोदी ने जातिवाद की राजनीति को विकासवाद में बदल दिया है। पीएम के शासन में ही पांच सदी के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
जनसभा मे भारी संख्या मे आयी महिलाओ के हाथो मे मोबाईल देख सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज की सबसे बड़ी उपलब्धि डिजिटल है परिवर्तन के लिए मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज
80 करोड़ लोगो फ्री राशन एव 12 करोड़ लोगो को शौचालय देकर सम्मान बढ़ाया है। जनसभा मे सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी गाना जो राम को लाये है हम उनको लाएंगे व पहले अयोध्या सजायेंगे फिर महादेवा भी सजायेंगे , महादेवा भूल नही सकते जिसने हमको चमकाया है हम उसको चमकाएंगे। गाकर लोगो से 2024 मे भाजपा को मजबूत करने की अपील की ।
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि 2014 में पदभार संभालने के बाद पीएम मोदी ने हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद से देश में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं हैं। जिनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है। फिर भी विपक्ष के लोग आज भी नरेंद्र मोदी को देश का चुना हुआ प्रधानमंत्री नहीं स्वीकार कर रहे हैं। फिर भी आज पूरी दुनिया पीएम मोदी को गुरु मान रही है। कैबिनेट मंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के परिश्रम से देश की जनता खुशहाल है। मोदी योगी के हाथो को मजबूत किया जाय आप लोगो का सहयोगा रहा तो विरोधी धूल मे मित जाएंगे। उन्होंने जनता का आहवान करते हुए कहा कि बाराबंकी जनपद के विकास के लिए धन की कमी नही आने देंगे गाँव व घरो तक सडके बनाकर देंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हैदरगढ़ से सलेमपुर रोड 28 सौ करोड़ रुपये चौड़ी होगी।
सुल्तानपुर चौबीसी ओवरब्रिज बनेगा।
सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों एव जनता के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसकी जानकारी करने के साथ ही उसका लाभ उठाकर अच्छी खेती करके मुनाफा कमाया जा सकता है उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र-राज्य सरकारों के सहयोग पूरे देश में पशुधन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
भाजपा महामंत्री हृषित वर्मा के संचालन मे आयोजित जनसभा को राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शशाक कुशमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक सकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, एम एल सी अंगद कुमार सिंह, पूर्व एम एल सी हरगोविंद सिंह, अमरीश रावत, राजकुमारी मौर्य, अरविन्द मौर्य, धर्मेंद्र यादव, आकाश पाण्डेय, चंद्रशेखर वर्मा, संजय तिवारी, राज कुमार सोनी, विनीत वर्मा, नवीन राठौर, देवी शंकर सोनी, भुल्लन वर्मा, प्रवीण मिश्रा, आशीष वर्मा आदि लोगो ने सम्बोधित किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *