March 13, 2026

जियालाल नें थाना कोतवाली बदोसराय में अपनी पत्नी गीता 35 वर्ष एंव पुत्री दिब्या 6 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज करायी है।

सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम कसरैला डीह निवासी जियालाल नें थाना कोतवाली बदोसराय में अपनी पत्नी गीता 35 वर्ष एंव पुत्री दिब्या 6 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज करायी है।

पुलिस को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र मे जियालाल नें कहा कि उसकी पत्नी गीता देवी पुत्री 6 वर्षीय दिब्या के साथ 30 मई से लापता है। पीड़ित ने सभी रिश्तेदारियों में पता लगाया किन्तु पता नहीं चल सका। तब लखनऊ बाराबंकी आदि स्थानों पर भी पत्नी व बेटी को ढूंढा जब पता नहीं चल सका तब कोतवाली बदोसराय पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस मामले की तफ्तीश कर रहे उपनिरीक्षक राजेश भारती ने बताया है कि जियालाल की पत्नी साथ में मोबाइल भी ले गयी है जिसे सर्विलांस पर लगवा दिया गया है। गुमशुदा महिला व बच्ची की खोजबीन जारी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *