मसौली बाराबंकी। सावन महीने के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है।

← Back

Thank you for your response. ✨

गौरतलब है कि सावन माह के पहले सोमवार के दिन शिवलिंगों का दूध, जल से अभिषेक किया गया। शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में घंटी, घडिय़ाल, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के ग्राम सिसवारा स्थित दिगंबरनाथ मंदिर, कस्बा मसौली बाजार शिव मंदिर, प्रेमश्वर महादेव मंदिर बड़ागांव सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र मे स्थित शिव मंदिरो , शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *