March 12, 2026

मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय मत्स्य दिवस के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम मे क्षेत्र ग्राम रहरामऊ मे मछली पालन करने वाले मतलूब अंसारी एव उनके सहयोगी सुरेश शर्मा को प्रगतिशील मत्स्य पालक पूरुष्कार 2023 से सम्मानित किया गया।

मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय मत्स्य दिवस के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम मे क्षेत्र ग्राम रहरामऊ मे मछली पालन करने वाले मतलूब अंसारी एव उनके सहयोगी सुरेश शर्मा को प्रगतिशील मत्स्य पालक पूरुष्कार 2023 से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय मत्स्य अनुवंशिक संसाधन केंद्र तेलीबाग लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस देश भर के मत्स्य पालको ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए राष्ट्रीय मत्स्य अनुवासिक संसाधन के निदेशक डा 0 यू के सरकार ने कहा कि कहा कि सरकार मछली पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य पालकों को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान कर उनके आर्थिक विकास के लिए प्रयासरत है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए देशभर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरूआत की हुई है जो व्यवसाय से जुड़े मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में वरदान साबित हो रही है।
सी एस आर. आई एन बी आर आई के निदेशक डाॅ एक शास ने एव ए० एम सी० प्रमुख डॉ पी० जयसवाल ने कहा कि कार्यक्रम मे जो भी लोग आये है मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में बरसात के पानी के ठहराव की संभावना अधिक है उन गांवों के लोगों को मत्स्य पालन व्यवसाय के प्रति प्रेरित व जागरूक किया जाय ताकि वे अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें।
पूर्व ए डी जी डा0 एस रायजादा ने कहा कि मत्स्य पालन से लोगो को रोजगार मिल रहा है ।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये 75 से अधिक मत्स्य किसान एव दो सौ से अधिक मत्स्य पालको सहित संस्था के वैज्ञानिकों एव कर्मचारियो ने भाग लिया।
राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के मौक़े पर वारिस फिश फ़ार्म रहरामऊ के मतलूब अंसारी एव उनके सहयोगी सुरेश शर्मा को प्रगतिशील मत्स्य पालक के पूरुस्कार से सम्मानित किया गया ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *