March 13, 2026

चोरी से कटवा लिए गए पेड़ समाजसेवी दर-दर भटकने को मजबूर

*चोरी से कटवा लिए गए पेड़ समाजसेवी दर-दर भटकने को मजबूर*

*रामनगर बाराबंकी*
रामनगर थाना क्षेत्र के बिछलका निवासी समाजसेवी बलवान सिंह पुत्र लेखराज सिंह के खेत में लगे यूकलिपटिस के पेड़ों को प्रताप यादव व जंगली यादव पुत्रगण रामकृपाल यादव निवासी बिछलका ने करवा लिए इस दौरान पीड़ित घर से बाहर था जब पीड़ित गांव पहुंचा तो उसे पता चला कि उक्त लोगों ने उसके पेड़ कटवा लिए। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित समाजसेवी बलवान सिंह ने लगभग 20 दिनो पूर्व पुलिस से की। जिस प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है वहीं पीड़ित बलवान सिंह का कहना है कि क्षेत्रीय उप निरीक्षक गजेंद्र खरवार विपक्षियों से मिले हुए हैं जिसके चलते उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। उक्त मामले पर जो हमारे संवाददाता ने थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुरेश पांडे से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन नहीं उठा। एक समाजसेवी के पेड़ दबंगई के दम पर कटवा लिए जाना और उसके बाद पुलिस का मौन होना अपने आप में हजारों सवाल खड़े कर रहा है फिलहाल देखना यह है कि पीड़ित समाजसेवी को न्याय मिल पाता है या वो दर-दर भटकने के लिए मजबूर होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *