March 13, 2026

दो दुकानों में हुई चोरी की घटना, सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी करता हुआ युवक

 

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

*फफूंद,औरैया।* नगर के मुरादगंज तिराह पर बीती रात्रि दो दुकानों के टट्टर काटकर उसमे रखी गोलक से रुपए तथा मिठाई चोरो ने चोरी कर ली। मुरादगंज तिराह पर स्थित अमित कुमार पुत्र ज्ञान सिह निवासी मोहल्ला भराव की मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की रात्रि लगभग दस बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात्रि में किसी समय दुकान के अंदर आज्ञात चोर टट्टर तोड़कर घुस आये और गोलक में रखे आठ हजार रुपये व मिठाई भर चोरी कर ले गये। शनिवार की सुबह दुकान खोलने आये दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई।
वही दूसरी चोरी की घटना मुरादगंज तिराह पर सब्जी की दुकान किये रोशनपुर गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र भारत सिंह के साथ घटी शुक्रवार की रात्रि आठ बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया। रात्रि में आज्ञात चोर दुकान में लगे टट्टर को काट कर उसमे घुस आया और गोलक में रखे लगभग 6 हजार रुपए आज्ञात चोर ने चोरी कर लिए। सुबह दुकान खोलने आये तो जानकारी हुई। पीड़ित दुकान दारो ने पुलिस को तहरीर दी है। दुकान के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते युवक कैद हो गया है।

  1. रिपोर्ट – उप संपादक विमल पाण्डेय टीबी इंडिया 18

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *