March 13, 2026

भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत तीसरे युवक की हालत गंभीर

रायबरेली

रायबरेली में हुआ दर्द नाक सड़क हादसा।तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर।ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौके पर हुई दर्द नाक मौत। तो वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर।मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड का है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,तो वहीं तीसरे युवक ललित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक युवक की पहचान शिवकरन पुत्र श्री राम उम्र 20 वर्ष निवासी बरहुआं व ज्ञानू पुत्र जगदेव के रूप में हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई जुटी।

रिपोर्ट – अंशू श्रीवास्तव

← Back

Thank you for your response. ✨

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *