March 13, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की हुई मृत्यु*

*टेम्पो से उतरकर सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना*

फफूंद l औरैया l

फफूंद नगर से बाजार करके घर वापस जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर घायल हो गई,परिजन उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर निवासी 50 वर्षीय कुसुमा देवी पत्नी महेश चंद्र राजपूत गुरुवार की शाम फफूंद से बाजार करके घर वापस जा रही थी।फफूंद अछल्दा रोड पर बारह इंचा पुलिया के सामने वह आटो से उतरकर सड़क पार करने लगी तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके टक्कर मार दी जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी,राहगीरों ने उसे उठाकर किनारे किया और परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन जब तक उनकी मृत्यु हो गई।जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका के दो पुत्र और तीन पुत्रियां है जिनका रो रोकर बुरा हाल है l

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *